New Zealand vs South Africa 2nd T20 Highlights: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को सेडन पार्क में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। न्यूजीलैंड द्वारा रखे गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 15.3 ओवरों में सिर्फ 107 रनों पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स (Ben Sears) और लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 7 बल्लेबाजों को आउट किया।
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और 12 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। वियान मुल्डर भी मिशेल सेंटनर का शिकार बने और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टोनी डी जोरजी का प्रदर्शन भी उतना ही निराशाजनक रहा, क्योंकि वे 4 गेंदों में सिर्फ एक रन ही बना पाए। रुबिन हरमन 12 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेसन स्मिथ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए; उन्हें मिशेल सेंटनर की गेंद पर बेन सियर्स ने कैच किया।
जॉर्ज लिंडे ने तेज पारी खेलते हुए 12 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। केशव महाराज और नकोबानी मोकोएना बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। गेंदबाजी विभाग में, बेन सियर्स (Ben Sears) न्यूजीलैंड के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने भी 3.3 ओवरों के स्पेल में 16 रन देकर 3 विकेट लिए।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर स्कोरबोर्ड पर कुल 175 रन बनाए थे। टीम के लिए, डेवोन कॉनवे (devon conway) ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। टॉम लैथम 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जॉर्ज लिंडे ने टिम रॉबिन्सन को सिर्फ़ 1 रन पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया।
निक केली ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर ने 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में, जोश क्लार्कसन ने तूफ़ानी पारी खेलते हुए सिर्फ़ 9 गेंदों में 26 रन ठोक दिए। दक्षिण अफ़्रीका की ओर से गेंदबाजी में, वियान मुल्डर 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि गेराल्ड कोएत्ज़ी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।
साउथ अफ्रीकाः टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नकोबानी मोकोएना।
न्यूजीलैंडः डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, निक केली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, जोश क्लार्कसन, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स।
अन्य प्रमुख खबरें
SA W vs NZ W: खाका-म्लाबा की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने दी करारी शिकस्त
दिग्गजों का सम्मान: द्रविड़, मिताली और बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने 43 रन पर गंवाए 7 विकेट, बांग्लादेश को मिला 276 रनों का लक्ष्य
ICC T20 ranking: टी20 में अभिषेक शर्मा बादशाहत बरकरार, ईशान-संजू ने लगाई लंबी छलांग