Indian Premier League 2026 : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला आज, जानें... प्लेऑफ की दौड़ में कौन जाएगा आगे, किसका सफर होगा खत्म...

खबर सार :-
आईपीएल के 47वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। जो टीम हारी, उसका इस सीजन का सफर समाप्त हो जाएगा। एलएसजी की टीम बल्लेबाजों और एमआई की टीम प्रमुख खिलाड़ियों की लगातार असफलताओं से जूझ रही है।

Indian Premier League 2026 : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला आज, जानें... प्लेऑफ की दौड़ में कौन जाएगा आगे, किसका सफर होगा खत्म...
खबर विस्तार : -

Indian Premier League 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। एमआई और एलएसजी के बीच यह मैच मुंबई के वानखेडडे स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। 

IPL पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं दोनों टीमें 

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड की बात करें तो एमआई ने नौ में से दो मैच में जीत हासिल की और 7 में शिकस्त मिली। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स ने आठ में छह मैचों में जीत दर्ज करते हुए, दो मैचों में हार का सामना किया। एमआई और एलएसजी के बीच अब तक आठ मैच खेले गए। इनमें से छह मैचों में एलएसजी को जीत मिली है।

वहीं अगर पॉइंट टेबल की बात करें, तो दोनों ही टीमें फिलहाल सबसे निचले पायदान पर हैं। एलएसजी पॉइंट टेबल में 10वें पायदान पर  है, तो वहीं एमआई 9वें पर। हालांकि, एमआई के खिलाफ एलएसजी का पलड़ा काफी भारी रहा है। एलएसजी को सबसे ताजा शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली।

बल्लेबाजों की असफलता से संघर्ष कर रही एलएसजी

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में बार-बार मिल रही असफलताओं के कारण संघर्ष करना पड़ा है, जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं। पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई, जबकि निकोलस पूरन से जुड़ा एक विवादास्पद सुपर ओवर का फैसला टीम को भारी पड़ा।

इस सीजन में संघर्ष कर रहे एमआई के प्रमुख प्लेयर

वहीं, मुंबई का अभियान प्रमुख खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के लगातार बदलते प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है। हार्दिक की कप्तानी भी अब सवालों के घेरे में आ गई है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे अब टीम के पास आगे बढ़ने के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम बची है।

जो टीम हारी उसका इस सीजन में सफर होगा खत्म 

आज इन दोनों टीमों में से किसी एक का इस सीजन के आईपीएल का सफर खत्म हो जाएगा। आज की हार और जीत से ये फैसला होगा कि आखिरी आईपीएल 2026 में एमआई और एलएसजी में से कौन आगे जा रहा है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

एलएसजी की संभावित 11 : मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव और मणिमरण सिद्धार्थ/जॉर्ज लिंडे 

एमआई की संभावित 11 : विल जैक्स, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कॉर्बिन बॉश, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार और इम्पैक्ट प्लेयर रघु शर्मा 

अन्य प्रमुख खबरें