LSG vs RCB Live:  मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य

खबर सार :-
LSG vs RCB Score Live: IPL 2026 में मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक शानदार शतक जड़ा। यह लखनऊ टीम के लिए सबसे तेज़ शतक है।

LSG vs RCB Live:  मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य
खबर विस्तार : -

LSG vs RCB Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 50वें मैच में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हो रहा है। इस मुकाबले की मेज़बानी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है। बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का मज़बूत स्कोर खड़ा किया। अब डीएलएस नियम के तहत आरसीबी को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य मिला है।

टॉस हारने और पहले बल्लेबाज़ी का न्योता मिलने के बाद,लखनऊ ने ज़ोरदार शुरुआत की। ओपनिंग जोड़ी मिचेल मार्श (mitchell marsh ) और अर्शिन कुलकर्णी ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ़ 56 गेंदों में 95 रन जोड़े। जहां अर्शिन एक छोर पर डटे रहे वहीं मार्श ने दूसरे छोर से तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। भारी बारिश शुरू होने के कारण 9वें ओवर में मैच को रोकना पड़ा। जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो अर्शिन 24 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए।

 LSG vs RCB Live Score: मार्श का तूफानी शतक

अर्शिन के आउट होने के बाद मार्श को निकोलस पूरन के रूप में एक और बेहतरीन साथी मिला। मार्श ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी जारी रखी और 49 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। 14वां ओवर खत्म होते ही बारिश ने एक बार फिर खेल में खलल डाला, जिससे खेल को दोबारा रोकना पड़ा। बारिश की वजह से समय बर्बाद होने के कारण मैच को छोटा कर दिया गया और मुकाबला दोनों टीमों के लिए 19-19 ओवरों का कर दिया गया।

बारिश की वजह से दूसरी बार खेल रुकने के बाद मार्श 56 गेंदों में 111 रन बनाकर जोश हेज़लवुड का शिकार बन गए। अपने शतकीय पारी में मार्श ने 9 चौके और 9 छक्के लगाए। पूरन ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, आखिरी ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 10 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि एडेन मार्करम एक रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी की बात करें तो, आरसीबी की तरफ से जोश हेज़लवुड और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

LSG vs RCB Live Score:  लखनऊ के लिए सबसे तेज़ शतक

मिचेल मार्श ने लखनऊ के लिए सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने केएल राहुल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 56 गेंदों में शतक बनाया था। हालांकि, मार्श की पारी से लखनऊ की टीम को शायद ज़्यादा फ़ायदा न हो क्योंकि वे टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुके हैं। फिर भी अगर लखनऊ मार्श के शतक की बदौलत यह मैच जीतने में कामयाब हो जाता है, तो यह आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

 LSG vs RCB: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।

अन्य प्रमुख खबरें