LSG Vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 9 रनों से हराया, मार्श के बाद चमके प्रिंस यादव

खबर सार :-
LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को DLS मेथड से 9 रनों से हरा दिया। यह एक रोमांचक मैच था जो बारिश की वजह से आधी रात तक चला। LSG ने 19 ओवर में 209 रन बनाए और DLS मेथड के तहत RCB को 213 रनों का टारगेट दिया, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर पाई।

LSG Vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 9 रनों से हराया, मार्श के बाद चमके प्रिंस यादव
खबर विस्तार : -

LSG vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 50वां मैच गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से हरा दिया। यह इस सीज़न में जीत की तीसरी जीत है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित इस मैच में आरसीबी डकवर्थ-लुईस नियम के तहत निर्धारित 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 203 रन ही बना सकी। बारिश के कारण मैच को दोनों टीमों के लिए 19-19 ओवर का कर दिया गया था। 

LSG Vs RCB: 46 पारियों के बाद शून्य पर आउट हुए कोहली

लखनऊ द्वारा दिए 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आरसीबी  की शुरुआत खराब रही। जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बन गए। इसके बाद, प्रिंस यादव ने एक शानदार गेंद पर विराट कोहली को 'डक' (शून्य रन) पर आउट कर दिया यह 46 पारियों में उनका पहला 'डक' था और उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया।

हालांकि  सिर्फ 9 रनों के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने पारी की कमान संभाली। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, रजत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान, रजत ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। जितेश शर्मा का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा, क्योंकि वह केवल एक रन ही बना सके।

क्रुणाल-शेफर्ड की जुझारू पारी भी नहीं दिला सकी जीत

टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। क्रुणाल पांड्या 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। हालांकि, क्रुणाल-शेफर्ड की जोड़ी द्वारा खेली गई जुझारू पारी भी RCB को जीत नहीं दिला सकी। 

प्रिंस यादव ने झटके 3 विकेट

गेंदबाजी के मोर्चे पर एलएसजी के लिए प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, शाहबाज अहमद ने दो विकेट लिए और मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया।

LSG Vs RCB: मार्श ने ठोका एलएसजी के लिए सबसे तेज शतक

इससे पहले मैच में, एलएसजी  ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए। मिशेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने 9.2 ओवरों में पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्श ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। पूरन ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। मार्श ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

मार्श ने 56 गेंदों में 111 रन बनाए; उनकी इस पारी में 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में, कप्तान ऋषभ पंत ने एक तूफानी छोटी पारी खेली और सिर्फ 10 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। आरसीबी  की ओर से गेंदबाजी करते हुए, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रासिक सलाम ने एक-एक विकेट लिया। आरसीबी  को अब इस सीज़न में अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा है। जबकि लखनऊ की यह तीसरी जीत है।
 

अन्य प्रमुख खबरें