KKR vs SRH IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने खोला खाता

खबर सार :-
KKR vs SRH IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत लिया। इसके साथ ही हैदराबाद ने जीत के साथ अपना खाता खोला, जबकि KKR लगातार अपना दूसरा मैच हार गई।

KKR vs SRH IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने खोला खाता
खबर विस्तार : -

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मैच 65 रन से जीत लिया। इसके साथ ही हैदराबाद ने जीत के साथ अपना खाता खोला, जबकि केकेआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 226 रनों के जवाब में 161 रन ही बना सकी। हालांकि अंगकृष रघुवंशी ने पूरी कोशिश की टीम को जीतने की लेकिन कामयाब नहीं हुए।

KKR vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया था 227 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 5.4 ओवर में 82 रन बनाए। ट्रैविस हेड 21 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए, उनकी पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल थे। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में चार छक्के और इतने ही चौके लगाकर 48 रन जोड़े। ओपनिंग जोड़ी के आउट होने के बाद टीम ने तेज़ी से विकेट गंवाए। SRH का स्कोर 9.2 ओवर में 118/4 था। 

KKR vs SRH Live Score: हेनरिक क्लासेन ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद, हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन जोड़े और टीम का डबल सेंचुरी पूरा किया। क्लासेन 35 गेंदों में एक छक्का और चार चौके लगाकर 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 39 रन बनाए। विरोधी टीम की तरफ से ब्लेसिंग मुज़रबानी ने चार विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया।

161 रनों पर ही सिमट गई केकेआर

जवाब में, KKR 16 ओवर में सिर्फ़ 161 रन पर आउट हो गई। फिन एलन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 1.3 ओवर में 30 रन की पार्टनरशिप की। एलन सिर्फ़ 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वहां से अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 37 रन की पार्टनरशिप की। रहाणे ने टीम के टोटल में 8 रन का योगदान दिया।

KKR vs SRH Live Score: अंगकृष रघुवंशी की मेहनत गई बेकार

अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रिंकू ने 35 रन बनाए, जबकि अंगकृष ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। HRH के लिए जयदेव उनादकट ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए, जबकि इशान मलिंगा और नीतीश रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिया।

अन्य प्रमुख खबरें