KKR vs SRH : अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना अभिषेक शर्मा को पड़ा भारी, लगा भारी भरकम जुर्माना

खबर सार :-
KKR vs SRH Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 228 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए, और उनके आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया। ऐसा लगा कि वरुण चक्रवर्ती ने कैच ठीक से नहीं पकड़ा था। आउट दिए जाने के बाद, अभिषेक गुस्सा हो गए और उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसी वजह से अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगाया गया।

KKR vs SRH : अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना अभिषेक शर्मा को पड़ा भारी, लगा भारी भरकम जुर्माना
खबर विस्तार : -

KKR vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मैच मुकाबला गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच ईडन गार्डन्स में  खेला गया। इस मैच हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हरा दिया। इस तरह इस सीजन में अपना जीत का खाता खोला। हालांकि इस जीत के बाद, हैदराबाद टीम के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) विवादों में घिर गए हैं। मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर आईपीएल ने अभिषेक पर भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया है।

KKR vs SRH IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर लगा भारी भरकम जुर्माना

दरअसल, गुरुवार को KKR के ख़िलाफ़ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपनी पुरानी लय हासिल कर ली थी। उन्होंने सिर्फ़ 21 गेंदों में 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। उनकी इस अहम पारी ने उनकी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि मैच के बाद उनके बर्ताव ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। अभिषेक को IPL 2026 की आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। फिलहाल अभिषेक शर्मा ने अपनी गलती मानते हुए, इस जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। 

IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने आईपीएल कोर्ड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। फिलहाल उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

क्यों लगा जुर्माना

बता दें कि KKR के खिलाफ मैच में पारी की शुरुआत करते हुए, अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनका आउट होना विवादों में घिर गया। दरअसल ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने कैच पकड़ा। ऐसा लग रहा था कि गेंद छू गई थी। आउट दिए जाने के बाद अभिषेक गुस्सा गए और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यही कारण है कि अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगा। यह घटना पारी के नौवें ओवर में हुई थी। तीसरे अंपायर ने कैच को सही माना और अभिषेक को आउट करार दिया। अभिषेक इस फैसले से सहमत नहीं थे और उन्होंने साफ तौर पर अपनी निराशा ज़ाहिर की; इसी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया।

Abhishek Sharma फॉर्म मे लौटे

गौरतलब है कि आरसीबी के ख़िलाफ ख़राब शुरुआत के बाद अभिषेक गुरुवार को केकेआर के ख़िलाफ़ मैच में अपनी फ़ॉर्म में लौट आए। इस भारतीय ओपनर ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के जड़े। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48), ट्रैविस हेड (46), और नीतीश कुमार रेड्डी (39) का अहम योगदान रहा। जिसकी बदौलत, सनराइज़र्स ने कुल 226 रन बनाए और उसके बाद KKR को 16 ओवरों में 161 रनों पर ऑल आउट करके जीत हासिल की। ​​यह KKR की लगातार दूसरी हार थी, जबकि हैदराबाद ने इस सीज़न के अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की। अब सनराइज़र्स 5 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करने के लिए तैयार हैं।

अन्य प्रमुख खबरें