KKR vs RR Live Score: इंडियन प्रीमिय लीग (IPL 2026) का 28th रविवार को मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। राजस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए हैं, जबकि केकेआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केकेआर की बात करें तो यह एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है। रविवार को केकेआर का सामना ईडन गार्डन्स में अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स होगा। आरआर का यह सीज़न शानदार रहा है। जिसे हराकर आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज करना बड़ी चुनौती होगी।
केकेआर ने इस सीज़न में अब तक 6 मैच खेले हैं। इनमें से, टीम को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण धुल गया था, जिसके परिणामस्वरूप केकेआर एक अंक मिला। पूरे सीज़न के दौरान कोलकाता खेल के हर विभाग में कमज़ोर नज़र आई है चाहे वह बल्लेबाज़ी हो, गेंदबाज़ी हो, फील्डिंग हो या कप्तानी। जब बल्लेबाज़ रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो गेंदबाज़ चूक जाते हैं। कप्तान रहाणे के ओपनिंग स्लॉट को छोड़कर, बल्लेबाज़ी क्रम में किसी भी अन्य खिलाड़ी की जगह पक्की नहीं लगती। KKR इस अस्थिरता की कीमत अभी चुका रही है।
दूसरी ओर राज्सथान की टीम IPL 2026 में ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 5 मैचों में 4 जीत और कुल 8 अंकों के साथ, टीम अभी पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है। राजस्थान ने तीनों विभागों बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। बैटिंग डिपार्टमेंट में, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने RR के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि बॉलिंग में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवि बिश्नोई ने ज़बरदस्त बॉलिंग की है। राजस्थान को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जो 13 अप्रैल को खेला गया था। केकेआर के ख़िलाफ़ टीम अपनी जीत की लय वापस पाने की कोशिश करेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्य के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। जिसमें केकेआर ने 16 जबकि RR ने 14 मैच जीते हैं; दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
ईडन गार्डन्स की पिच को बैटिंग के लिए अच्छा माना जाता है। जबकि स्पिनरों को भी कुछ मदद मिलती है। इसके साथ ही, तेज आउटफील्ड होने की वजह से, एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं अगर वेदर की बात करें, तो आज धूप निकलेगी और कोलकाता में फिर से गर्मी और उमस बढ़ गई है। गर्मी की वजह से स्पिनर गेंदबाजों को फायदा होगा। रविवार दोपहर को कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में नमी रहने की उम्मीद है, और तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा।
अन्य प्रमुख खबरें
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31
2026-05-31
RCB के लिए आसान नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में चौंकाने वाले हैं GT के आंकड़े
2026-05-31
IND W vs ENG W : इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भारतीय महिला टीम को 26 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
2026-05-31
2026-05-30
West Indies vs Pakistan Women : पाकिस्तान को 25 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-29