KKR vs PBKS IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 12वें मुकाबला सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये हाई वोल्टेज मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। खेला जाएगा। यह मैच सिर्फ दो टीमों के बीच का मुकाबला नहीं है, बल्कि अलग-अलग हालात में खड़ी दो फ्रेंचाइजी का भी टेस्ट है। एक तरफ केकेआर है, जो लगातार दो हार के बाद दबाव में है, तो दूसरी तरफ पंजाब किंग्स है, जिसने दो जीत के साथ सीजन की जबरदस्त शुरुआत की है। वहीं KKR का लक्ष्य इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना होगा। हालांकि, पंजाब किंग्स के ये पांच खिलाड़ी इस मैच में केकेआर के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
कूपर कोनोली (Cooper connolly): कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स की जर्सी में पहले दो मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक दो मैचों में 108 रन बनाए हैं। उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए, वह इस मैच में KKR के लिए बड़ी सिरदर्दी बन सकते हैं।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन की अपनी शानदार फॉर्म को IPL 2026 में भी जारी रखा है। अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली थी। इसके अलावा, अय्यर को ईडन गार्डन्स में खेलने का काफी अनुभव है।
प्रियांश आर्य (Priyansh Arya): प्रियांश आर्य इस मैच में KKR के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। उनकी धमाकेदार बैटिंग, खासकर पावरप्ले में, कोलकाता नाइट राइडर्स के बॉलर्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। प्रियांश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन बनाए, और उनका स्ट्राइक रेट 354 रहा।
प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh): पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह IPL 2026 में अच्छी फॉर्म में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 24 गेंदों में 37 रनों की दमदार पारी भी खेली थी। प्रभसिमरन न सिर्फ तेजी से रन बनाते हैं बल्कि पारी को बनाने की काबिलियत भी रखते हैं।
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal): KKR के बल्लेबाजों को युजवेंद्र चहल की स्पिन डिलीवरी से भी सावधान रहने की जरूरत होगी। चहल IPL 2026 में खेले गए दो मैचों में अच्छी फॉर्म में दिखे हैं। वह दो मैचों में तीन विकेट लेकर काफी किफायती रहे हैं। ईडन गार्डन्स स्टेडियम स्पिनरों की मदद करता है और अगर हालात चहल के लिए अनुकूल रहे, तो वह KKR के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
अगर मौजूदा फॉर्म को देखा जाए, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी लगता है। PBKS जीत की लय के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि KKR को अब तक संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि, सिर्फ फॉर्म ही क्रिकेट में सब कुछ तय नहीं करता। घरेलू सपोर्ट और ईडन गार्डन्स के हालात की समझ केकेआर को मैच में बनाए रख सकती है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए, पंजाब की स्थिति मजबूत दिखती है। पंजाब किंग्स फिलहाल शानदार लय में दिख रही है। जबकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या है। तेज गेंदबाज में किसी के पास अधिक अनुभव नहीं है। वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी पेस बैट्री के अगुवाई कर रहे है। उनके पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे स्पिनर भी हैं, जो बैट्समैन के लिए खतरनाक हैं। हालांकि, अभी तक केकेआर का ये ब्रह्मास्त्र पूरी तरह से फेल रहा है। बैट्समैन उनके खिलाफ खूब रन बना रहे हैं।
ईडन गार्डन्स की पिच को पहले बॉलर-फ्रेंडली माना जाता था, खासकर 2010 में, जब गौतम गंभीर टीम की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, समय के साथ इसमें बदलाव आया है और अब इसे बैट्समैन-फ्रेंडली माना जाता है। यहां 200 रन बनाना आम बात हो गई है, और चेज करने वाली टीमों के लिए पिच और भी बेहतर है।
ईडन गार्डन्स में अब तक 101 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इस दौरान, पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज़ करने वाली टीम ने 57 जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। इसके अलावा, यहां 262 रन का टारगेट भी चेज किया गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजारबानी और वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी
पंजाब किंग्स : कूपर कोनोली, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य