KKR vs PBKS Live Score: बारिश की भेंट चढ़ा केकेआर बनाम पंजाब का मुकाबला, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

खबर सार :-
KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 के 12वें मैच में KKR का मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका। आखिरकार, मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। केवल 3.4 ओवर ही खेले जा सके। अंत में, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया।

KKR vs PBKS Live Score: बारिश की भेंट चढ़ा केकेआर बनाम पंजाब का मुकाबला, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक
खबर विस्तार : -

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026) का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका । आखिरकार, बारिश की वजह से मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इसके चलते, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया। आखिरकार, KKR की टीम जो अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी थी पॉइंट्स टेबल पर अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: बारिश की भेंट चढ़ा मैच

मैच की बात करें तो टॉस तय समय पर हुआ, और KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच से पहले, बारिश के पूर्वानुमान ने चिंताएं बढ़ा दी थीं। हालांकि, सिर्फ़ 3.4 ओवर का खेल होने के बाद बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया। ज़ेवियर बार्टलेट ने फिन एलन और कैमरन ग्रीन को आउट करके KKR को दो बड़े झटके दिए थे। KKR का अगला मैच अब 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होना है, जबकि पंजाब किंग्स 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।

KKR vs PBKS Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच को पहले बॉलर-फ्रेंडली माना जाता था, खासकर 2010 में, जब गौतम गंभीर टीम की कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, समय के साथ इसमें बदलाव आया है और अब इसे बैट्समैन-फ्रेंडली माना जाता है। यहां 200 रन बनाना आम बात हो गई है, और चेज करने वाली टीमों के लिए पिच और भी बेहतर है।

ईडन गार्डन्स में अब तक 101 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इस दौरान, पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज़ करने वाली टीम ने 57 जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। इसके अलावा, यहां 262 रन का टारगेट भी चेज किया गया।

KKR vs PBKS Playing XI: दोनों टीमों की  प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजारबानी और वैभव अरोड़ा।

पंजाब किंग्स : कूपर कोनोली, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

अन्य प्रमुख खबरें