Ireland vs Oman live score T20 World Cup 2026: आयरलैंड बनाम ओमान के बीच ग्रुप B का मैच कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। आयरलैंड ने कप्तान लोर्कन टकर ( Lorcan Tucker ), जॉर्ज डॉकरेल (George Dockrell) और गैरेथ डेलानी (Gareth Delany) की विस्फोटक पारियों के दम पर ओमान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन का ऐतिहासिक टोटल खड़ा किया। यह आयरलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है। साथ यह इस सीज़न का सबसे बड़ा टोटल भी है।
इसी के साथ ही आयरलैंड ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया, जिसने इस सीज़न की शुरुआत में ओमान के खिलाफ 225 रन बनाए थे। इसके अलावा, आयरलैंड टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोरर है। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 25 के स्कोर पर दोनों ओपनर, टिम टेक्टर और रॉस एडेयर को खो दिया। तीसरा विकेट हैरी टेक्टर का 45 रन पर और चौथा विकेट कर्टिस कैंपर का 64 रन पर गिरा। एक समय, आयरलैंड मुश्किल में दिख रहा था।
यहां से कप्तान कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने पांचवें विकेट के लिए 101 रन की पार्टनरशिप करके टीम को मज़बूत किया और टीम को 165 रन तक पहुंचाया। डेलानी 30 बॉल पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और तीन चौके निकले। डेलानी के आउट होने के बाद, लोर्कन टकर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 19 बॉल पर 50 रन की पार्टनरशिप की। टकर 51 बॉल पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और 10 चौके लगाए। टकर को आखिरी ओवर में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला, इस तरह वह सेंचुरी बनाने का मौका चूक गए। जबकि डॉकरेल 9 बॉल पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
260/6 श्रीलंका vs केन्या, जोबर्ग 2007
235/5 आयरलैंड vs ओमान, कोलंबो 2026 *
230/8 इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229/4 साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
225/5 श्रीलंका vs ओमान पल्लेकेले 2026
आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने अपनी 94 रन की इनिंग के साथ एक बना रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर दूसरी सबसे बड़ी इनिंग है। टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी इनिंग का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2010 में 98 रन की इनिंग खेली थी। यह इनिंग गेल के बल्ले से भारत के खिलाफ निकली थी। रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Most Run Scorers in a IPL Season : एक ही सीजन में 800+ रन बनाने वाले ये हैं 4 दिग्गज बल्लेबाज
IPL 2026: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस के लिए अशोक शर्मा करेंगे डेब्यू
Adani Defence, Prahaar LMG : भारतीय सेना को मिली 'प्रहार' मशीन गन की पहली खेप, जानें क्यों है यह खास
MS Dhoni: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, चोटिल धोनी हुए बाहर, नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले