IPL Auction 2026 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2026 Auction) का आयोजन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने वाला है। इस ऑक्शन से पहले, कई विदेशी खिलाड़ियों ने अचानक IPL से नाम वापस ले लिया। अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। जबकि तीन विदेशी खिलाड़ियों ने पहले ही अपना फैसला सुना चुके है। एक के बाद एक अब तक चार विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से हट गए हैं।
सबसे पहले, साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2026 के रिटेंशन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद आईपीएल में न खेलने और इसके बजाय PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) में खेलने का फैसला किया। इसके बाद, वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और T20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया। रसेल को IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। आंद्रे और फाफ के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने भी आईपीएल से किनारा लिया। मोईन अली कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। उन्हें 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा था। IPL 2026 से पहले KKR ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिनमें मोईन भी शामिल थे।
दरअसल IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। ऑक्शन के लिए 1,355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इन नामों में शामिल नहीं हैं। मैक्सवेल ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया है। मैक्सवेल ने कहा है कि यह एक बड़ा फैसला है। ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2026 ऑक्शन लिस्ट से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, इसे एक बड़ा फैसला बताया और IPL के दौरान भारत में अपने समय को याद किया।
Glenn Maxwell ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "IPL में कई यादगार सीज़न के बाद, मैंने इस साल ऑक्शन में अपना नाम दर्ज नहीं कराने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है। इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।" मैक्सवेल ने कहा, "भारत की यादें, चुनौतियां और एनर्जी हमेशा मेरे साथ रहेंगी।"
ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीज़न में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उंगली में चोट लगने के कारण वह सीज़न के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिशेल ओवेन को साइन किया। मैक्सवेल 2012 से IPL में खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और RCB के लिए खेल चुके हैं। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज मैक्सवेल ने 141 IPL मैचों में 155.15 के स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक और 41 विकेट शामिल हैं।
गौरतलब है कि इंडिया प्रीमियर लीग ऑक्शन के लिए रजिस्टर करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्शन के लिए 1,355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है। सभी टीमों को अपनी टीम पूरी करने के लिए इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ियों को लेना होगा, जो एक बड़ी चुनौती होने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31