SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी नंबर 1 बनने की जंग, जानें प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट

खबर सार :-
SRH vs PBKS Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 49वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी नंबर 1 बनने की जंग, जानें प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट
खबर विस्तार : -

SRH vs PBKS Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 49वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। एक ओर जहां पंजाब किंग्स अपनी शीर्ष स्टान बनाए रखने उतरेगी वहीं हैदराबाद की नजरें पंजाब को हराकर नंबर बनने की होंगी।

SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की नजर नंबर 1 पर

एसआरएच ने इस सीज़न में एक के बाद एक मैच में अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार दिखाया है। टीम का संतुलन असाधारण रूप से अच्छा है। कप्तान पैट कमिंस के आने और ट्रैविस हेड के फॉर्म में लौटने से हैदराबाद की ताकत और बढ़ गई है। अभिषेक, ईशान और हेनरिक क्लासेन पहले से ही बेहतरीन फॉर्म में हैं। 10 मैचों में 6 जीत के साथ, कुल 12 अंक हासिल करके, हैदराबाद अभी पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है।

हैदराबाद को अपने पिछले मुकाबले में केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। नतीजतन, पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए, SRH निश्चित रूप से जीत हासिल करने के लिए बेताब होगी। अगर वह जीतने में कामयाब हो जाती है, तो उसके अंकों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी, जिससे वह पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी। टीम की प्लेइंग XI में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी पंजाब

पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम सीज़न के पहले 7 मैचों में अजेय रही थी। कुल 13 अंकों के साथ जो 6 जीत और एक रद्द हुए मैच से मिले 1 अंक से बने हैं पंजाब काफी समय से पॉइंट्स टेबल पर नंबर एक स्थान पर काबिज़ है। हालांकि, अपने पिछले दो मैचों में, पंजाब के गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों, दोनों के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। इसके परिणामस्वरूप, पंजाब को राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा है। 

इन दो हारों के बावजूद, पंजाब अभी भी शीर्ष स्थान पर है; हालांकि, SRH के खिलाफ हारने पर पंजाब दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा। श्रेयस अय्यर और उनकी टीम हैदराबाद के खिलाफ लगातार दो मैचों में मिली हार के सिलसिले को तोड़ने और पॉइंट्स टेबल पर अपना टॉप स्थान बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी। इसे हासिल करने के लिए, श्रेयस अय्यर को न सिर्फ अपनी कप्तानी पर, बल्कि अपनी बैटिंग पर भी ध्यान देना होगा।  

अय्यर पंजाब के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ हैं; उनका अच्छा प्रदर्शन न करना या उनकी धीमी बैटिंग अक्सर टीम को मुश्किल में डाल देती है। नतीजतन, टीम अय्यर से एक बड़ी इनिंग की उम्मीद करेगी। कप्तान के तौर पर, श्रेयस टीम में एक बदलाव करने का फैसला कर सकते हैं। प्लेइंग XI में शशांक सिंह को मौका दिया जा सकता है, जो शायद खराब फॉर्म से जूझ रहे नेहल वढेरा की जगह ले सकते हैं। दरअसल उन्हें पंजाब का "लकी चार्म" माना जाता है शशांक की प्लेइंग XI में वापसी की पूरी संभावना है।

SRH vs PBKS Head-to-Head: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 8 मैच जीते हैं।

SRH vs PBKS Pitch Report: पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के मौसम की बात करें तो शहर में अधिकतम तापमान कुछ डिग्री कम हो गया है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण, ओस पड़ने की संभावना कम हो सकती है। हैदराबाद की पिच ढेर सारे रन बनाने के लिए जानी जाती है, और इस मैच में भी, एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, शशांक सिंह, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल।

अन्य प्रमुख खबरें