India vs Pakistan Live Score T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया। जबकि पाकिस्तानी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं टॉस के दौरान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव और आगा ने हाथ नहीं मिलाया। पिछले साल एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में लिया गया था।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल आठ मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने सात मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 2021 में सिर्फ एक मैच जीता। टी20 इतिहास में दोनों देशों के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 और पाकिस्तान ने तीन जीते हैं। भारत ने अब तक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 मैच खेले हैं, जिसमें 11 में जीत मिली है। भारत इस मैदान पर सिर्फ चार मैच हारा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया ने यहां पांच मैच खेले थे, जिनमें से चार जीते थे और एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी।
इस इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है। इंडियन टीम अभी ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच USA के खिलाफ 29 रन से जीता था। इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच 93 रन से जीता था। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन विकेट से जीता था और फिर अगले मैच में USA को 32 रन से हराया था। वे अभी ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं।
India Playing XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती ।
Pakistan Playing XI: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, उस्मान तारिक, अबरार अहमद ।
अन्य प्रमुख खबरें
Most Run Scorers in a IPL Season : एक ही सीजन में 800+ रन बनाने वाले ये हैं 4 दिग्गज बल्लेबाज
IPL 2026: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस के लिए अशोक शर्मा करेंगे डेब्यू
Adani Defence, Prahaar LMG : भारतीय सेना को मिली 'प्रहार' मशीन गन की पहली खेप, जानें क्यों है यह खास