IND vs ENG T20 WC Semi Final Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रन का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। अब भारतीय टीम अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
254 रनों को चेज़ करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट सिर्फ़ 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुए। जोस बटलर अच्छे फ़ॉर्म में दिख रहे थे लेकिन 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। बटलर के आउट होने पर इंग्लैंड का स्कोर 64/3 था। टॉम बैंटन (17 रन) ने अक्षर पटेल की गेंद पर दो ज़ोरदार छक्के मारे, लेकिन भारतीय उप-कप्तान ने उन्हें जल्दी आउट कर दिया।
एक झोर से विकेट गिरने के बावजूद जैकब बेथेल ने इंग्लैंड का रन रेट बनाए रखा। बेथेल ने सिर्फ़ 19 गेंदों पर पांच छक्के और तीन चौके लगाकर हाफ सेंचुरी बनाई। बेथेल और विल जैक्स ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की पार्टनरशिप की। अर्शदीप सिंह ने जैक्स को आउट करके इस पार्टनरशिप को खत्म किया। जैक्स के आउट होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 172/5 था। वहां से जैकब बेथेल ने कड़ी टक्कर दी। 48 गेंदों पर 105 रन बनाए। उनके आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीद खत्म हो गई। हालांकि अंत जोफ्रा आर्चर ने दुबे की तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के फेंके गए 18वें और 19वें ओवर टर्निंग पॉइंट साबित हुए। उन दो ओवरों में कुल 15 रन बने। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक अच्छे फॉर्म में लग रहे थे, लेकिन उन्हें विल जैक्स ने 9 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद संजू और ईशान ने संभलकर खेला और पावरप्ले (6 ओवर) में स्कोर 67/1 कर दिया। पावरप्ले के तुरंत बाद, संजू ने 26 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। भारत ने 8.3 ओवर में 100 रन पूरे किए। ईशान किशन (39) अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन आदिल राशिद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विल जैक्स ने लॉन्ग ऑफ पर शानदार कैच लपका।
संजू की तूफानी पारी
इसके बाद संजू ने दुबे के साथ मिलकर पारी को संभाला। सैमसन 42 गेंदों पर 89 रन बनाकर सेंचुरी से चूक गए। इसके अलावा शिवम दुबे 25 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल है। जबकि तिलक वर्मा 7 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल हैं। वहीं हार्दिक पांड्याने 27 रनों की अहम पारी खेली। इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना पांच बार किया है, जिसमें लगातार सेमीफाइनल भी शामिल हैं। 2024 में अपनी सबसे हालिया जीत के बाद भारत हेड-टू-हेड में 3-2 से आगे है, हालांकि इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम ने लगातार दो मैच नहीं जीते हैं। भारत का ओवरऑल T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बेहतर है। 29 मैचों में से इंग्लैंड ने 12 जीते हैं, जबकि भारत ने 17 जीते हैं।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
अन्य प्रमुख खबरें
Panchang 5 March 2026: गुरुवार 5 मार्च 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड अगर बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, तो किसे मिलेगा फाइनल टिकट
Aidan Markram को T20 फॉर्मेट का बेहतर ओपनर बनाने में IPL की अहम भूमिका : फाफ डू प्लेसिस
Pak vs Sri : श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, हिटमैन रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे