India vs Australia 1st ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। बारिश से प्रभावित यह मैच 26-26 ओवर का हुआ। टीम इंडिया निर्धारित 26 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई। डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 26 ओवर में 131 रनों का लक्ष्य मिला है। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह बतौर कप्तान शुभमन गिल का पहला मैच था।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से बाधित मैच में 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए। बारिश के कारण मैच कई बार रुका, जिसके कारण ओवरों में कटौती की गई और मैच को 26 ओवर का कर दिया गया। भारत की पारी के बाद, डकवर्थ-लुईस नियम के तहत मेजबान टीम को जीत के लिए 26 ओवर में 131 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया।
जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिशेल मार्श ने 52 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46* रन बनाए। जबकि जोश फिलिप (37 रन) और मैथ्यू रेनशॉ (21*) ने भी मार्श का अच्छा साथ दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, भारत की बल्लेबाज़ी खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के विकेट गंवा दिए। रोहित और कोहली दोनों 223 दिन बाद मैच खेल रहे थे। उन्होंने आखिरी बार 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। आज बल्लेबाजी करते हुए, कोई भी बल्लेबाज़ प्रभाव नहीं छोड़ सका। रोहित ने 8 रन बनाए, जबकि कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हो गए।
अक्षर पटेल और केएल राहुल ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उनकी लय बिगाड़ दी। बारिश के कारण मैच 26 ओवर का कर दिया गया। राहुल ने आक्रामक खेलना शुरू किया और भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में राहुल आउट हो गए। राहुल ने 31 गेंदों पर 38 रन बनाए। जबकि अक्षर ने 31 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाज़ों के आउट होने के बाद, बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और भारतीय टीम 26 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मिशेल स्टार्क और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
PBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा
SRH vs CSK Highlight: रोमांचक मुकाबले में सीएसके को 10 रन से हराकर 'टॉप-4' में पहुंची हैदराबाद
RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला, ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी
Indian Premier League : कौन हैं IPL 2026 के बीच Mumbai Indians से जुड़ने वाला तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर?
Sahibzada Farhan का खुलासा: 'पावर-हिटिंग' के पीछे का विज्ञान: दुविधा है सबसे बड़ी दुश्मन