IND vs AFG U19 Live Cricket Score: भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें लाइव स्कोर

खबर सार :-
IND vs AFG U19 Live Cricket Score: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच लाइव स्कोरकार्ड: बुधवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी-फ़ाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है और जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।

IND vs AFG U19 Live Cricket Score: भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें लाइव स्कोर
खबर विस्तार : -

IND vs AFG U19 Live Cricket Score: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा सेमी-फ़ाइनल आज भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत अभी गेंदबाजी कर रहा है। भारतीय टीम खिताब जीतने से सिर्फ बस दो कदम दूर है। भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे संभाली रखी है, हालांकि  उनका बल्ला अभी तक उस तरह से नहीं चला है, जिसकी उम्मीद ​टीम कर रही ​है। इस बीच वैभव सूर्यवंशी पर सभी नजर होगी। वे आक्रामक बल्लेबाजी कर कुछ ही देर में मैच का पलड़ा पलट सकते हैं।

IND vs AFG U19 : जीतने वाली टीम की इंग्लैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

बता दें कि इंग्लैंड पहले ही पहले सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। आज का मैच जीतने वाली टीम फ़ाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने इस साल के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार अपने सभी मैच जीतकर इस मुकाम तक पहुंची है। टीम इंडिया अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है। जबकि भारतीय अंडर-19 टीम कागज पर मजबूत दिख रही है, पिछले मैच में 191 रनों की बड़ी जीत के बाद उनका मनोबल ऊंचा है। अफगानिस्तान तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है, लेकिन कभी फाइनल में नहीं पहुंचा है।

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी

सभी की नज़रें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, क्योंकि अगर वह 10 से 15 ओवर भी क्रीज़ पर टिक जाते हैं, तो वह एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं। वैभव की ताकत यह है कि वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाने से नहीं हिचकिचाते, हालांकि कभी-कभी यह उनकी कमज़ोरी भी बन जाती है। उनके अलावा, अभिज्ञान अभिषेक कुंडू और कप्तान आयुष म्हात्रे भी अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी विभाग में हेनिल पटेल और खिलन पटेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारत प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हेनिल पटेल।

अफगानिस्तान प्लेइंग XI: खालिद अहमदज़ई, फैसल खान, उस्मान सादात, महबूब तस्कीन (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल अज़ीज़ खान, रुहुल्लाह अर्ब, नूरीस्तानी उमरज़ई, वाहिदुल्लाह जादरान, अकील खान, अज़ीज़ुल्लाह मिया खिल, उज़ैरुल्लाह नियाजई।

अन्य प्रमुख खबरें