India T20I Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) शनिवार 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है और उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह चयनकर्ताओं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम की कप्तानी सौंपी है, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की टीम में एंट्री हुई। वैभाव को तीनों टीमों में शामिल किया गया है।
अजित अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने भारत के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है। हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है।
IPL 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में पहली बार बुलावा मिला है। वे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है।
हालांकि सूर्या को टीम से बाहर रखा गया है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद जुलाई 2024 में 'सूर्या' ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी और उनकी कप्तानी में टीम ने एशिया कप और 2026 T20 वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि, सूर्यकुमार यादव की बैटिंग फ़ॉर्म बहुत खराब रही है; उन्हें रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें टीम से अपनी जगह गंवानी पड़ी। T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारत अपनी पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से खेलेगा।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG 1st Test: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मानव सुथार का डेब्यू
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
2026-06-06
ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट
2026-06-05
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01