IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत, प्रभसिमरन-तिलक की फिफ्टी, भारत ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

खबर सार :-
India A vs Afghanistan A Live Score:श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन सीरीज़ के दूसरे मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि युवा बल्लेबाज वैभव ने टीम शानदार शुरुआत दिलाई।
IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत, प्रभसिमरन-तिलक की फिफ्टी, भारत ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर
खबर विस्तार : -

IND A vs AFG A Tri Series: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार भारत ए बनाम अफ़गानिस्तान ए के बीच कारंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए प्रभसिमरन (Prabhsimran Singh), ऋतुराज और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 

IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई तूफानी शुरुआत 

इससे पहले टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और प्रभसिमरन सिंह ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 74 रन जोड़े। वैभव ने तूफानी अंदाज में 22 गेंदों में 44 रनों की जबरदस्त पारी खेली। हालांकि, वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और 9 चौके लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। जबकि प्रियांश आर्य सिर्फ 8 रन पर चलते बने।

India A vs Afghanistan A Live Score:  प्रभसिमरन-तिलक और गायकवाड़ लगाई फिफ्टी

इसके बाद, ऋतुराज गायकवाड़ और प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 79 रन जोड़े। ऋतुराज ने 80 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन शतक से चूक गए और 69 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 14 चौके शामिल थे। आयुष बडोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, कप्तान तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। तिलक ने 5 चौकों की मदद से 73 गेंदों में 66 रन बनाए।

IND A vs AFG A: अब्दुल्ला अहमदज़ई ने लिए पांच विकेट

सूर्यांश शेडगे ने 27 गेंदों में 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। अफ़गानिस्तान A के लिए अब्दुल्ला अहमदज़ई ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 9 ओवर में 68 रन देकर 5 विकेट लिए। फ़रमानुल्लाह साफ़ी ने 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान इमरान मीर ने 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ेंः- BAN vs AUS 1st ODI: बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार, मेजबान टीम ने 86 रनों से रौंदा

अन्य प्रमुख खबरें