IND W vs SA W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीकी महिला टीम के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ का पहला मैच शुक्रवार को डरबन में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत द्वारा दिए गए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट (laura wolvaardt) ने शानदार कप्तानी पारी खेली। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शुरुआती 5 ओवरों में पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। वर्मा 20 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गईं; उनकी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके आउट होने के तुरंत बाद, मंधाना भी 13 रन बनाकर चलती बनी। जब भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाकर मुश्किल में थी, तब जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर (harmanpreet kaur) ने पारी को संभालने की ज़िम्मेदारी ली। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। रोड्रिग्स 29 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गईं।
हालांकि टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाज़ों ने निराश किया। कोई भी कप्तान कौर को पर्याप्त सहयोग नहीं दे सका। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारतीय टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 157 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए, तुमी सेखुखुने ने 2 और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 1 विकेट लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पारी की शुरुआत करते हुए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 39 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। वहीं एनेरी डर्कसेन 34 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। क्लो ट्रायोन भी 16 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अरुंधति रेड्डी और श्री चरण ने एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31
2026-05-31
RCB के लिए आसान नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में चौंकाने वाले हैं GT के आंकड़े
2026-05-31
IND W vs ENG W : इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भारतीय महिला टीम को 26 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
2026-05-31