IND W vs AUS W Pink-ball Test Day 2 Highlights: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने WACA ग्राउंड पर भारत के खिलाफ इकलौते डे-नाइट टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर सिर्फ 105 रन ही बना पाई। फिलहाल, मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 20 रन की बढ़त हासिल है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रन पर ढेर हो गई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 84 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 35 और काश्वी गौतम ने नाबाद 34 रन जोड़े। विरोधी टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट लिए। डार्सी ब्राउन ने 2 और एश्ले गार्डनर ने 1 विकेट लिया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 323 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 125 रन की बड़ी बढ़त ले ली। कप्तान एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) के साथ चौथे विकेट के लिए 128 रन की पार्टनरशिप की, इसके बाद बेथ मूनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन की पार्टनरशिप की। एलिस पेरी 11 बाउंड्री की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि बेथ मूनी ने 19 रन का योगदान दिया। सदरलैंड ने 171 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 129 रन बनाकर टीम की शानदार बढ़त में अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए सायाली सतघरे ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए। क्रांति गौर और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
इसके बाद, टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 29 ओवर का सामना किया और छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ़ 105 रन बनाए। भारत को बड़ा झटका तब लगा जब स्मृति मंधाना 2 रन पर आउट हो गईं। फिर शेफाली वर्मा 10 रन के स्कोर पर चलती बनी। इसके बाद प्रतीका रावल ने टीम को संभालने की कोशिश की, जेमिमा रोड्रिगेज (14) के साथ 28 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर (11) के साथ 26 रन की पार्टनरशिप की।
उन्होंने स्नेह राणा के साथ सातवें विकेट के लिए 23 रन की अटूट पार्टनरशिप भी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक प्रतीका ने 43 रन बनाए थे। 84 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए, जबकि स्नेह राणा ने 2 चौकों की मदद से 14 रन बनाए। विरोधी टीम की ओर से लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट लिए, जबकि सदरलैंड ने 2 विकेट लिए। डार्सी ब्राउन ने 1 विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट
2026-06-05
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01