IND vs PAK T20 World Cup 2026 : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-पाक महामुकाबले को लेकर लाखों क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं। फैंस सोच रहे हैं कि क्या भारत और पाक के खिलाड़ी हमेशा की तरह मैच के बाद हाथ मिलाएंगे, या एशिया कप की तरह नो-हैंडशेक पॉलिसी लागू रहेगी। इस बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मैच से पहले शनिवार को हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) से पूछा गया क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय प्लेयर्स से हाथ मिलाएंगे? उन्होंने इसका सीधा जवाब न देते हुए कहा, "आपको कल पता चल जाएगा।" उन्होंने साफ किया कि किसी भी हालत में खेल की भावना बनाए रखनी चाहिए। आगा ने कहा, "क्रिकेट सही भावना से खेला जाना चाहिए। मेरी पर्सनल राय मायने नहीं रखती, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसा हमेशा से खेला जाना चाहिए था। यह उन पर है कि वे क्या करना चाहते हैं।" आगा ने कहा- "यह भारत पर निर्भर करता है कि वे सही भावना से खेलना चाहते हैं या नहीं।
बता दें कि अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते खराब चल रहे हैं। इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। एशिया कप 2025 के दौरान तीन मैचों में, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ मैच के बाद पारंपरिक तरीके से हाथ नहीं मिलाया। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम और जूनियर टीमों ने भी ऐसा ही किया। महिला वर्ल्ड कप, अंडर-19 एशिया कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम ने ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया।
पाकिस्तान ने शुरू में इस मैच में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। उन्होंने ऐलान किया था कि वे भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, और बांग्लादेश को सपोर्ट करने का फैसला किया था। हालांकि, इस मामले पर ICC के साथ मीटिंग के बाद, पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत दे दी। इसलिए, इस तरह के विवाद के बाद भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हाथ मिलाने की उम्मीद कम है।
अन्य प्रमुख खबरें
Most Run Scorers in a IPL Season : एक ही सीजन में 800+ रन बनाने वाले ये हैं 4 दिग्गज बल्लेबाज
IPL 2026: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस के लिए अशोक शर्मा करेंगे डेब्यू
Adani Defence, Prahaar LMG : भारतीय सेना को मिली 'प्रहार' मशीन गन की पहली खेप, जानें क्यों है यह खास
MS Dhoni: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, चोटिल धोनी हुए बाहर, नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले