India vs England Under-19 World Cup Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के 175 रनों की बदौलत इंग्लैंड के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रनों का था, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में भारत के खिलाफ बनाया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 218.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक बनाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जेम्स मीटो ने 3 विकेट लिए। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए।

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी ऐतिहासिक पारी से कई रिकॉर्ड तोड़े। शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए। उनकी पारी में 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। इस परफॉर्मेंस के साथ, वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इसके अलावा उनके नाम सबसे तेज़ 150 रन बनाने और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज़्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है।

सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के नाम अब अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 71 गेंदों में किया। इसी टूर्नामेंट में, उसी मैदान पर, इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन बनाए थे। वैभव भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ सेंचुरी लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने यह मुकाम 55 गेंदों में हासिल किया। सबसे तेज़ सेंचुरी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जापान के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों में यह कारनामा किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
IND vs ENG U19 Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल, खिताबी जंग शुरू
New Zealand vs USA: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएसए को 7 रन से हराया
T20 World Cup 2026: विवादों के बीच क्रिकेट का महाकुंभ, क्या इस बार भी भारत बनेगा सिरमौर?
Zimbabwe vs Oman: ओमान ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से धोया, जतिंदर सिंह ने खेली तूफानी पारी
IND vs AFG: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, अंडर 19 वर्ल्ड कप में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
IND vs SA t20 World Cup Warm up Match : ईशान किशन की फिफ्टी से भारत की 30 रन की जीत