IND vs AFG 1st Test: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मानव सुथार का डेब्यू

खबर सार :-
IND vs AFG Test Live Score : भारत और अफ़गानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज मुल्लनपुर में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
IND vs AFG 1st Test: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मानव सुथार का डेब्यू
खबर विस्तार : -

IND vs AFG 1st Test Live Score: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार से मुल्लांपुर ( Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया। इस मैच में मानव सुथार (Manav Suthar) भारतीय टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। ऑफ स्पिनर मानव सुथार आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे थे। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सधी शुरुआत दिलाई है। 

IND vs AFG 1st Test Live Score: मानव सुथार का डेब्यू

हालांकि यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है, इसमें पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। लेकिन भारत की आने वाली मुश्किल टेस्ट सीरीज़ की तैयारी के लिए इसे बहुत अहम माना जा रहा है। घरेलू मैदान पर अपनी पिछली टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया को दक्षिण अफ़्रीका के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 

ऐसे में, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिए बदलाव का दौर है, क्योंकि कई अहम सीनियर खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस मैच में साई सुदर्शन के पास इस टेस्ट में अपनी काबिलियत साबित करने का शानदार मौका होगा। जबकि मानव सुथार ने डेब्यू किया है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम भी दमदार प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। 

IND vs AFG: मुल्लांपुर में टेस्ट डेब्यू, पिच रिपोर्ट

आईपीएल में Mullanpur स्टेडियम की पिच काफी सपाट थी, जो पंजाब किंग्स के लिए बहुत फायदेमंद रही। उनके आक्रामक बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए, जिससे उनके गेंदबाजों को बचाव के लिए अतिरिक्त रनों का सहारा मिला; हालांकि, ऐसा लगता है कि इस मैच के लिए पिच पूरी तरह से सपाट नहीं होगी। मुल्लांपुर अब भारत का 31वां टेस्ट वेन्यू बनने जा रहा है।

IND vs AFG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। 

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफ़ी।

ये भी पढ़ेंः- ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट

अन्य प्रमुख खबरें