IND vs AFG 1st Test: गिल-पंत की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, बनाया प्रचंड रिकॉर्ड

खबर सार :-
IND vs AFG 1st Test Live Score: शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के सबसे बड़ी पार्टनरशिप करके इतिहास रच दिया। भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए ये सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
IND vs AFG 1st Test: गिल-पंत की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, बनाया प्रचंड रिकॉर्ड
खबर विस्तार : -

IND vs AFG 1st Test Live Score: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुलनपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और वह दूसरे दिन एक पहाड़ जैसे स्कोर की तरह बढ़ रही है। टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल (Subman Gill) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जोड़ी ने इतिहास रच दिया।

IND vs AFG 1st Test Live Score: गिल-पंत ने बनाया प्रचंड रिकॉर्ड

गिल-पंत के बीच हुई 169 रन की पार्टनरशिप अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। दूसरे दिन गिल और पंत की जोड़ी ने 48 रन और जोड़े। भारतीय कप्तान 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने समझदारी भरी पारी खेली और क्रीज पर डटे रहे। पंत 121 गेंद पर 81 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले।

IND vs AFG 1st Test: बेबस नजर आए अफगान गेंदबाज 

इस टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा जारी रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। यशस्वी अच्छी शुरुआत का फ़ायदा नहीं उठा पाए और 24 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद राहुल को साई सुदर्शन के रूप में एक अच्छा पार्टनर मिला। राहुल और सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 184 गेंदों पर 139 रन जोड़े। सुदर्शन ने 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली। सुदर्शन ने इस पारी में 13 चौके लगाए। 

जबकि राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रन पूरे करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक भी बनाया। इसके बाद कप्तान गिल और पंत ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम को 368 रनों के टोटल तक पहुंचाया। भारतीय बल्लेबाजों के सामने अफ़गान गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखे।मानव सुथार भारतीय टीम के लिए टेस्ट में डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय टीम इस टेस्ट में तीन स्पिन गेंदबाज़ों के साथ उतरी है, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज़ गेंदबाज़ों की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG 1st Test: पहले दिन रहा टीम इंडिया का दबदबा, केएल राहुल के बाद गिल ने ठोका शतक, भारत का स्कोर 350 के पार

अन्य प्रमुख खबरें