IND vs AFG 1st Test Live Score: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने मज़बूत पकड़ बना ली है। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के के बाद कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से शतक निकला। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए थे। पहले दिन सिर्फ़ 85 ओवर का खेल हो सका।
बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थिति में शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। भारतीय टीम को पहला झटका 41 रन के स्कोर पर लगा, जब 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। जायसवाल ने 32 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। इसके बाद, साई सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े और टीम का कुल स्कोर 180 तक पहुंचाया। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे।
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाज़ी करने आए और राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रन बनाए। यह राहुल का 12वां शतक था। जबकि गिल ने 103 रन बनाकर नबाद रहे। दिन का खेल खत्म होने तक, गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 148 गेंदों में 121 रनों की अटूट साझेदारी कर ली थी। गिल 143 गेंदों में 103 रन (एक छक्का और 11 चौके) बनाकर नाबाद हैं, जबकि पंत ने 70 गेंदों में 50 रन (तीन छक्के और दो चौके) बनाए हैं।
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, मोहम्मद सलीम सफ़ी, जियाउर रहमान शरीफी ।
ये भी पढ़ेंः-भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस बने कप्तान, इंग्लैंड-आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम घोषित
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट
2026-06-05
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02