WTC Points Table: पाकिस्तान को पीटकर WTC पॉइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, देखें कौन टीम किस नंबर पर

खबर सार :-
ICC WTC Points Table: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ, बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में एक बड़ी छलांग लगाई है। बांग्लादेश की टीम अब रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, और भारत से आगे निकल गई है। टीम इंडिया अभी छठे स्थान पर है। टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है।

WTC Points Table: पाकिस्तान को पीटकर WTC पॉइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, देखें कौन टीम किस नंबर पर
खबर विस्तार : -

ICC WTC Points Table : बांग्लेदश बनाम पाकिस्तान ( ban vs pak) के बीच सिलहट  (Sylhet ) में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम पाकिस्तान ( Pakistan) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर मिली 78 रनों की ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश (Bangladesh ) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल (WTC 2025-27) में लंबी छलांग लगाई। बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 क्लीन स्वीप करने के साथ ही अंक तालिका में भारत से आगे निकल गया है। ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि भारत छठे स्थान (india six position) पर आ गया है। जबकि पाकिस्तान आठवें स्थान पर चल गाय है। 

ICC WTC Points Table : भारत के आगे निकला बांग्लादेश

भारतीय टीम ने इस सत्र में कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ़ 4 जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मैच ड्रॉ रहा।  इस तरह अब भारत के बांग्लादेश से कम 48.32 पीसीटी हो गए हैं। पिछले दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम अब एशियाई देशों में पाकिस्तान से ऊपर है।  फिलहाल शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने इस साल अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। भारत का 6 जून से अफ़गानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा। हालांकि यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC Points Table) का हिस्सा नहीं है इस साल के आखिर में, भारतीय टीम श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड का दौरा करने वाली है, जहां वे हर टीम के ख़िलाफ़ दो टेस्ट मैच खेलेंगे। इसके बाद, 2027 में, उन्हें अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है।

WTC Points Table: देखें कौन टीम किस नंबर पर

ICC WTC Points Table में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर है। जिसने अपने 8 टेस्ट मैचों में से 7 जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया का PCT 87.50 है। ऑस्ट्रेलिया के बाद, न्यूज़ीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसका PCT अपने तीन मैचों से 77.78 है। न्यूज़ीलैंड 3 टेस्ट में 2 जीते है। दक्षिण अफ़्रीका 4 टेस्ट में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका 2 टेस्ट में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश 4 टेस्ट में 2 जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। जबकि भारत 9 टेस्ट में 4 जीत के साथ छठे स्थान पर है। इंग्लैंड 10 टेस्ट में 3 जीत के साथ सातवें, पाकिस्तान 4 टेस्ट में 1 जीत के साथ आठवें और वेस्ट इंडीज़ 8 टेस्ट में बिना किसी जीत के नौवें स्थान पर है।

ICC WTC Points Table

Pos Team Played Won Lost Draw Points PCT
1 Australia 8 7 1 0 84 87.50%
2 New Zealand 3 2 0 1 28 77.78%
3 South Africa 4 3 1 0 36 75.00%
4 Sri Lanka 2 1 0 1 16 66.67%
5 Bangladesh 4 2 1 1 28 58.33%
6 India 9 4 4 1 52 48.15%
7 England 10 3 6 1 38 31.67%
8 Pakistan 4 1 3 0 4 8.33%
9 West Indies 8 0 7 1 4 4.17%
               

Bangladesh vs Pakistan: पाकिस्तान पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में कुल 278 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 232 रनों पर ही सिमट गया था। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रनों की अहम बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का लक्ष्य रखा था।  जवाब में पाकिस्तान 358 रनों पर सिमट गया और 78 रनों से मैच हार गया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। लेकिन टीम की हार नहीं टाल  सके।  इस हार के साथ पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी 2027 की पॉइंट्स टेबल (ICC WTC Points Table ) में 8वें स्थान पर खिसक गई है।

BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

BAN vs PAK: बांग्लादेश से लगातार दूसरी सीरीज हारा पाकिस्तान 

यह बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हार है। इस सीरीज़ से पहले, पाकिस्तान को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 'क्लीन स्वीप' का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 रन और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम को 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' चुना गया। रहीम ने इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 253 रन बनाए। 

अन्य प्रमुख खबरें