IND vs USA T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज यानी शनिवार 7 फरवरी से आगाज हो रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच से होगी। इसके बाद वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड और फिर भारत बनाम USA के बीच मैच खेले जाएंगे। दरअसल बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। इसके बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में जगह दी गई। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाई है और भारत के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
बता दें कि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स (NED vs PAK) के बीच मैच भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 11 बजे शुरू होगा। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड (WI vs SCO) के बीच मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका (IND vs USA) के खिलाफ करेगी। यह मैच IST शाम 7 बजे खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे।
बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच को स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के सभी खेल चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग (live streaming) को देखने के लिए जियो स्टार ऐप (Jio Star App) पर जा सकते हैं।
वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम को एक झटका भी लगा है। तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर हर्षित राणा 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 इवेंट टेक्निकल कमेटी (ETC) ने अनुभवी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह शामिल करने की मंज़ूरी दे दी है। मोहम्मद सिराज उस टीम का हिस्सा थे जिसने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था।
T20 World Cup 2026: 20 टीमें के बीच होगा घमासान
गौरतलब है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए चार ग्रुप बनाए गए है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप A में USA, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है। लीग स्टेज के बाद सुपर 8 के मैच खेले जाएंगे। नॉकआउट मैचों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमी-फाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा सेमी-फाइनल 5 मार्च को होगा। फाइनल मैच 8 मार्च को होना है।
अन्य प्रमुख खबरें
IPL के 'विलेन' बने ये 5 गेंदबाज: जब 4 ओवरों में लुटाए 70 से ज्यादा रन, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
NZ20 League: IPL की तर्ज पर अब न्यूजीलैंड में शुरू होगी टी20 लीग, छह टीम लेंगी हिस्सा
PSL छोड़ IPL में खेलने पहुंचे खिलाड़ी, बौखलाए PCB अध्यक्ष नकवी ने खिलाड़ियों को दी गीदड़भभकी
IPL 2026: केकेआर की गेंदबाजी में बड़ा बदलाव, चोटिल आकाश दीप की जगह लेंगे विदर्भ के सौरभ दुबे