T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की 'टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट' की जारी कर दी है। इस टीम में चैंपियन भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। जबकि टीम इंडिया के विश्व कप दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पत्ता काट दिया गया है।
संजू सैमसन (Sanju Samson) को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' चुना गया। उन्होंने पांच पारियों में 321 रन बनाए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बनाए गए 89 रन भी शामिल हैं, जो T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वहीं इशान किशन ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, 317 रन बनाए और टॉप ऑर्डर में भारत की बैटिंग को मजबूत किया। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की जोरदार पारी खेली थी। इसके अलावा सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने धुआंधार अर्धशतक लगाया था।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने को भी आईसीसी की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दो हाफ सेंचुरी बनाईं और नौ विकेट झटके।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला। बुमराह ने टी20 विश्व कप के आठ मैचों में 14 विकेट लिए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। बुमराह ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी भी बेहद शानदार रही।
पाकिस्तान के शहीजादा फरहान को टीम में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि उनके हमवतन तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के विल जैक्स और आदिल राशिद, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजराबानी को भी टीम में जगह मिली। यूनाइटेड स्टेट्स के शेडली वैन शाल्कविक को 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुना गया। ICC सिलेक्शन पैनल में इयान बिशप, नताली जर्मनोस, इयोन मॉर्गन, गौरव सक्सेना और रेक्स क्लेमेंटाइन शामिल थे।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी, आदिल राशिद।
12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शाल्कविक
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिलाब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया का ओवरऑल यह तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल है। भारत तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद ICC ने भारतीय टीम पर पैसों की बारिश की कर दी। ICC ने इस पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 120 करोड़ रुपये का बजट रखा था।
अन्य प्रमुख खबरें
T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं पर बरसा पैसा, बीसीसीआई देगा 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम
Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Engaged: कौन आकृति अग्रवाल ? जिनसे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने की सगाई
IND W vs AUS W: पिंक-बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, भारत ने दूसरी पारी में गंवाए 6 विकेट
Jacob Bethell Historical Record : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा हर फॉर्मेट का 'पहला' शतक