Rohit Sharma Birthday: 39 के हुए 'हिटमैन' रोहित शर्मा, IPL की सभी  फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी बधाई

खबर सार :-
Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है, जिनमें वनडे क्रिकेट में बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन भी शामिल है।

Rohit Sharma Birthday: 39 के हुए 'हिटमैन' रोहित शर्मा, IPL की सभी  फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी बधाई
खबर विस्तार : -

Rohit Sharma Birthday: टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रोहित शर्मा गुरुवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी रोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा, सभी 10 IPL फ्रेंचाइजी ने भारतीय क्रिकेट और IPL के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में से एक रोहित को अपने-अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Rohit Sharma Birthday: IPL फ्रेंचाइजियों ने खास अंदाज में दी बधाई 

मुंबई इंडियंस (MI) ने X पर पोस्ट किया- "मुंबई के राजा और एकमात्र 'हिटमैन' को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" अपनी कप्तानी में, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच IPL चैंपियनशिप खिताब दिलाए हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS) ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रोहित शर्मा को टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में पंजाब ने लिखा, "रोहित के जन्मदिन पर हम क्या कहें? हैप्पी बर्थडे, हिटमैन।"

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने X पर पोस्ट किया- "अरे, आज ही का दिन है, है ना? आज हिटमैन का जन्मदिन है! उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो बल्लेबाजी को बेहद आसान बना देता है और क्रिकेट को और भी मनोरंजक बनाता है। ऐसे ही हिट करते रहो, रो-हिट शर्मा!"

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लिखा- "दो ICC ट्रॉफी, एक हिटमैन। जन्मदिन मुबारक, रोहित शर्मा।"

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रोहित शर्मा के साथ रवींद्र जडेजा की दो तस्वीरें शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गुजरात टाइटन्स (GT) ने अपने एक्स हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर करके रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। एक तस्वीर में 2024 टी20 विश्व कप जीतने का पल कैद है, जबकि दूसरी तस्वीर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद ली गई थी। चैंपियंस ट्रॉफी वाली तस्वीर में रोहित के साथ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल भी नजर आ रहे हैं। अपने कैप्शन में, GT ने लिखा: "आपको एक 'सुपर-हिट' जन्मदिन की शुभकामनाएं, रोहित।"

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रोहित शर्मा के साथ अपने कप्तान अक्षर पटेल की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रोहित शर्मा की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "खुशी, रन और दिल सब एक साथ। जन्मदिन मुबारक, रोहित शर्मा।" 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "यह, वह, और एक ही Ro—हैप्पी बर्थडे, हिटमैन।"

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लिखा, "रिकॉर्ड्स। तारीफ़ें। भारतीय क्रिकेट के सच्चे लेजेंड। हैप्पी बर्थडे, हिटमैन।"

Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

बता दें कि रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 में  नागपुर, महाराष्ट्र हुआ था।  हालांकि, उनका पालन-पोषण मुख्य रूप से बोरीवली (मुंबई) में हुआ था। वह हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत का नेतृत्व किया। 2007 में पदार्पण के बाद से, उन्होंने 500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 50 शतक और 111 अर्धशतक के साथ 20,000 से अधिक रन बनाए हैं। वे टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान रहे हैं।

वनडे क्रिकेट : रोहित ने वनडे क्रिकेट 11,000 से अधिक रन बनाए हैं। रोहित के नाम वनडे में 33 शतक है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड उनके नाम है। रोहित के नाम वनडे में 264 रनों का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। 

टेस्ट क्रिकेट : 2013 में टेस्ट पदार्पण के बाद से, उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4300 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक शामिल हैं।

टी20 : रोहित शर्मा ने 2007 से 2024 तक खेले गए 159 टी20 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। रोहित टी20 में सबसे ज्यादा (5) शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

IPL: रोहित ने मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में 5 आईपीएल खिताब जीते। रोहित शर्मा ने 276 आईपीएल मैचों में 7,183 से अधिक रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और 48 अर्धशतक शामिल है।

अन्य प्रमुख खबरें