GT vs KKR Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लोगी (IPL 2026) का 25वां मैच में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच केकेआर और जीटी दोनों के लिए बेहद अहम। आईपीएल 2026 में केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में से 4 में हार का सामना किया है। जबकि पंजाब के खिलाफ बारिश के कारण टीम को 1 अंक मिला। अंक तालिका में केकेआर दसवें स्थान पर है। जबकि जीटी 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे स्थान पर है।
प्लेऑफ की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए केकेआर को किसी भी तरह यह मैच जीतना होगा। हालांकि, जीटी को उसके घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन केकेआर को कठिन काम करना होगा। केकेआर की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। फिन एलन शीर्ष पर फ्लॉप रहे हैं, जबकि रहाणे और रघुवंशी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रमनदीप सिंह भी फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम भी अस्थिर है, जो असफलता का एक मुख्य कारण है।
गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती लगातार अप्रभावी रहे हैं। सुनील नरेन अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो तेज गेंदबाजी बिल्कुल औसत है। ऐसे में केकेआर के लिए घरेलू मैदान पर जीटी के खिलाफ जीत हासिल करना एक कठिन काम है। जीत के लिए केकेआर प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव के साथ उतर सकती है।
जीटी की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी उसका मजबूत पक्ष है। जीटी काफी हद तक शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पर निर्भर है। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स और वॉशिंगटन सुंदर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाज तिकड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राशिद खान स्पिन की ताकत हैं। ये सभी खिलाड़ी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं, बावजूद इसके टीम में एक्स फैक्टर की कमी दिख रही है।
जीटी 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे स्थान पर है। केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर जीटी अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।
जीटी और केकेआर के बीच अब तक 5 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें 3 मैच जीटी ने जीते हैं, जबकि 1 मैच में केकेआर को जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं आया है। दिलचस्प बात यह है कि KKR की एकमात्र जीत इसी मैदान पर 2023 में आई थी। रिंकू सिंह का वह ऐतिहासिक प्रदर्शन आज भी फैंस के जेहन में ताजा है। हालांकि, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए GT काफी मजबूत नजर आ रही है।
ययहां की पिच आमतौर पर सपाट होती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। यहां दो तरह की पिचें इस्तेमाल होती हैं। लाल मिट्टी की पिच पर उछाल अधिक होता है और पेसर्स को मदद मिलती है, जबकि काली मिट्टी की पिच खेल बढ़ने के साथ धीमी हो सकती है। शाम को मैच शुरू होने के कारण दूसरी पारी में ओस की बड़ी भूमिका हो सकती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175-185 के बीच रहता है, लेकिन पावरप्ले में संभलकर खेलने वाली टीम 200 का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। पिछले कुछ मैचों में यहां 200+ के स्कोर देखे गए हैं।
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मानव सुथार/अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
अन्य प्रमुख खबरें
Indian Premier League : कौन हैं IPL 2026 के बीच Mumbai Indians से जुड़ने वाला तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर?
Sahibzada Farhan का खुलासा: 'पावर-हिटिंग' के पीछे का विज्ञान: दुविधा है सबसे बड़ी दुश्मन
Cricket History April 15 : जब विव रिचर्ड्स के तूफान और SRH की 'सुनामी' ने रच दिया नया कीर्तिमान
SRH vs RR : प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम, हैदराबाद ने रोका राजस्थान का 'विजयरथ'