Gary Kirsten Head Coach Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ( Sri Lanka Cricket team) ने नया हेड कोच नियुक्त किया है। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को नेशनल मेन्स टीम का नया हेड कोच बनाया। कर्स्टन का कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू होगा। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और घरेलू मैदान पर खेलने के बावजूद टीम सुपर 8 स्टेज में टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जिसके हेड कोच सनथ जयसूर्या ने पद छोड़ दिया था।
बता दें कि गैरी कर्स्टन की लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया और 2011 का ODI वर्ल्ड कप जीता। उन्होंने 2008 से 2011 तक टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर काम किया। अब इस दिग्गज को श्रीलंका ने दो साल के कॉन्ट्रैक्ट के साथ हेड कोच बनाया है। कर्स्टन वर्ल्ड कप के दौरान नामीबियाई टीम के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े थे।
हेड कोच के तौर पर Gary Kirsten का भारत के साथ सुनहरा दौर रहा। गैरी कर्स्टन की कोचिंग में ही MS धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उन्होंने 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीक टीम के हेड कोच के तौर पर भी काम किया। गैरी IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। 2022 में, वह गुजरात टाइटन्स के बैटिंग कोच भी थे, और टीम ने अपने पहले सीज़न में अपना पहला टाइटल जीता था। इसके बाद, 2024 में, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कोच के तौर पर काम किया, जहां उनके और खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच झगड़े की खबरें सामने आईं।
अब हो श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ जुट गए है। कर्स्टन का कार्यकाल दो साल का होगा, जो 14 अप्रैल 2028 को खत्म होगा। कर्स्टन की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम को तैयार करना होगी। यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) का साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए शानदार इंटरनेशनल करियर रहा। गैरी कर्स्टन ने 1993 में अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया और 2004 में रिटायरमेंट की घोषणा की। अपने टेस्ट और ODI करियर में, कर्स्टन ने कुल 14,087 रन बनाए, जिसमें टेस्ट में 21 सेंचुरी और ODI में 13 सेंचुरी शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-08
2026-06-08
IND W Vs WIW: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 180 का टारगेट, भारती ने खेली पारी
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
IND vs AFG Test Live Score: भारत ने 564 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, मोहम्मद सलीम ने झटके 6 विकेट
2026-06-07
IND vs AFG 1st Test: गिल-पंत की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, बनाया प्रचंड रिकॉर्ड
2026-06-07
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट
2026-06-05
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05