England vs New Zealand 1st Test: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स (lords) के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाज़ों के नाम रहा। लॉर्ड्स में पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे (16 wickets fall day 1)। अपनी पहली पारी में, पूरी इंग्लैंड टीम सिर्फ़ 140 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने पांच विकेट झटके। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड ने सिर्फ़ 61 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के लिए रॉबिन्सन ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए।
इंग्लैंड को 140 रनों पर समेटने के बाद न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान टॉम लैथम सिर्फ़ 3 रन बना सके। वहीं डेवोन कॉनवे भी एक रन बनाकर चलते बने। जबकि टीम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन और युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र बिना खाता खोले आउट हो गए। डेरिल मिचेल ने 12 रन बनाए, जबकि टॉम ब्लंडेल 21 गेंदों में सिर्फ़ 4 रन बना सके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड 61 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स के समय ग्लेन फिलिप्स (31*) और नाथन स्मिथ (6*) क्रीज़ पर थे। न्यूज़ीलैंड अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 79 रन पीछे है। रॉबिन्सन ने सिर्फ़ 10 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि गस एटकिंसन और जोश टोंग ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बहुत खराब रही और पूरी टीम 140 रनों पर ही सिमट गई। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को भी अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करना पड़ा। इंग्लिश बल्लेबाज हरी पिच और स्विंग होती गेंदों का सामना नहीं कर पाए और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट सिर्फ़ 1 रन पर आउट हो गए, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स भी 12 रन से आगे नहीं बढ़ पाए।
जबकि बेन डकेट 19, एमिलियो गे 8, जैकब बेथेल ने 6 और ओली रॉबिन्सन 1 रन बल्लेबाजी में पूरी तर से नाकाम रहे। हालांकि हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 71 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 56 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाज़ों का साथ नहीं मिला। न्यूज़ीलैंड के लिए काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने 62 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओ'रूर्के ने 2 विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31
2026-05-31