India vs England 3rd Test Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इंग्लैंड ने लीड्स में जहां भारत को 5 विकेट से हराया, वहीं टीम इंडिया ने बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस तरह, पांच मैचों की सीरीज अभी भी बराबरी पर है।
बता दें कि दूसरे टेस्ट में भारत ने बर्मिंघम में शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान शुभमन गिल ने दो शतकीय पारियां खेलते हुए 269 और 161 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। सिराज ने एक पारी में 6 विकेट लिए थे, जबकि आकाश दीप ने मैच में 10 विकेट लिए थे।
अब बारी लॉर्ड्स की है, जहां भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच यहां अब तक 19 टेस्ट हुए हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 12 और भारत ने केवल 3 मैच जीते हैं। हालांकि, भारत ने अपने पिछले तीन लॉर्ड्स दौरों (2014, 2018, 2021) में दो जीत दर्ज की हैं। इंग्लैंड में जोस टंग की जगह जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। जबकि भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह को वापस लगाया गया है।
भारत (Playing XI): केएल राहुल, करुण नायर, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड (Playing XI): ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर।
अन्य प्रमुख खबरें
PBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा
SRH vs CSK Highlight: रोमांचक मुकाबले में सीएसके को 10 रन से हराकर 'टॉप-4' में पहुंची हैदराबाद
RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला, ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी