DC vs MI LIVE Score, WPL 2026: टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी ( G Kamalini) चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) को टीम में शामिल किया है।
जी कमलिनी ने टाटा WPL 2026 के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेले थे, लेकिन चोट के कारण वह बाकी सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मुंबई इंडियंस ने कमलिनी की जगह लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वैष्णवी उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं जिसने 2025 में ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीता था।
वैष्णवी शर्मा ने अब तक भारत के लिए 5 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। युवा स्पिनर के टीम में शामिल होने से मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक को मजबूत होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को भरोसा है कि वैष्णवी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में अहम भूमिका निभाएंगी।
मैच की बात करें तो विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। दिल्ली को जीतने के लिए 155 रन चाहिए। इस मैच में मुंबई ने वैष्णवी शर्मा को मौका दिया। वैष्णवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर एक झटका
DCW vs MIW: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल।
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा।
अन्य प्रमुख खबरें
PBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा
SRH vs CSK Highlight: रोमांचक मुकाबले में सीएसके को 10 रन से हराकर 'टॉप-4' में पहुंची हैदराबाद
RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला, ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी