CSK vs PBKS Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। यह मुकाबला एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही सीएसके इस सीज़न की अपनी पहली जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। धोने बगैर उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।
एक तरफ, सीएसके अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं दूसरी तरफ, पंजाब अपनी जीत की लय को बनाए रखने चहेगी। चेन्नई को अपने घरेलू मैदान पर वापसी करना उनके लिए बेहद ज़रूरी हो गया है। इस बीच, Punjab Kings ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में, टीम काफी संतुलित नजर आई और उसने मुश्किल परिस्थितियों में भी जीत हासिल करने की काबिलियत दिखाई।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए है। जिसमें दोनों टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं। हालांकि हाल ही के मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले सात मैचों में से छह में जीत हासिल की है। यानी कागजों में पंजाब का पलड़ा भारी लग रहा है।
MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच को पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में यहां रन बनाना थोड़ा आसान हो गया है, लेकिन बल्लेबाज़ बड़े शॉट तभी खेल पाते हैं जब वे पिच पर जम जाते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160-165 रहता है, और दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला कर सकती है।
चेन्नई के मौसम की बात करें शाम के समय तापमान लगभग 26°C तक रह सकता है। नमी (Dew) मैच के दौरान खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है। हालांकि बारिश का कोई अनुमान नहीं है और खेल बिना किसी रुकावट के खेला जा सकेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स का यह IPL 2026 में पहला मैच है। शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आ जाएंगे। 7:30 बजे मुकाबला शुरू होगा। IPL के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर उपलब्ध होगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema और Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, जैमी ओवरटन।
इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान/प्रशांत वीर।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, नेहाल वढेरा।
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल/यश ठाकुर।