Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Engaged: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। पृथ्वी और आकृति लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे। पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर आकृति के साथ फोटो शेयर करके यह जानकारी दी।
Prithvi Shaw ने कैप्शन में लिखा, "मैदान पर चौंकों-छक्कों से लेकर ज़िंदगी भर की शानदार पारी तक। वह मेरी परफेक्ट इनिंग्स हैं।" जिसके बाद फैंस कमेंट सेक्शन में शॉ और आकृति को बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शॉ और आकृति काफी खुश दिख रही हैं। दरअसल शॉ पहले भी कई बार आकृति के साथ अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज़ शेयर कर चुके हैं। दोनों को साथ में रील्स बनाते हुए भी देखा गया था।

बता दें कि पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल एक इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। आकृति एक एक्ट्रेस भी हैं और जल्द ही तेलुगु फिल्म "त्रिमुखा" से स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली हैं। आकृति अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स शेयर करती रहती हैं।
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 25 जुलाई, 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पृथ्वी शॉ ने अब तक भारत के लिए पांच टेस्ट, छह ODI और एक T20I खेला है। उन्होंने इन मैचों में कुल 528 रन बनाए हैं। शॉ ने टेस्ट में एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं। शॉ को IPL 2026 मेगा ऑक्शन के पहले दो राउंड में भी किसी ने नहीं खरीदा।

हालांकि, आखिर में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीद लिया। शॉ IPL 2025 में किसी टीम का हिस्सा नहीं थे। IPL 2024 में शॉ का परफॉर्मेंस कुछ खास अच्छा नहीं रहा। उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ 24.75 की एवरेज से 198 रन बनाए। ध्यान देने वाली बात यह है कि शॉ ने डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई टीम का भी साथ छोड़ दिया है। वह इस सीजन में महाराष्ट्र के लिए खेले थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Indian Premier League : कौन हैं IPL 2026 के बीच Mumbai Indians से जुड़ने वाला तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर?
Sahibzada Farhan का खुलासा: 'पावर-हिटिंग' के पीछे का विज्ञान: दुविधा है सबसे बड़ी दुश्मन
Cricket History April 15 : जब विव रिचर्ड्स के तूफान और SRH की 'सुनामी' ने रच दिया नया कीर्तिमान
SRH vs RR : प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम, हैदराबाद ने रोका राजस्थान का 'विजयरथ'