West Bengal Bus Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोग घायल हैं। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने इसकी पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यात्री गंगा सागर में स्नान करके लौट रहे थे। बस दुर्गापुर जा रही थी। यह हादसा पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर नाला फेरी घाट पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की खबर मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे।
इस बीच, पूर्वी बर्दवान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस तीर्थयात्रा पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस का एक ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि इस भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। 35 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सायक दास के अनुसार, सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं। बस में 5 बच्चों समेत 45 यात्री सवार थे।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...