Weather Update: पिछले कुछ दिनों से देश में तेज धूप के कारण प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के कारण यूपी-बिहार के लोग बेहाल हो गए हैं। लेकिन आज (शुक्रवार, 18 अप्रैल) से कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने यूपी-बिहार, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 20 से ज्यादा राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश (Rain) का अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी आंधी और बारिश (Rain) का अलर्ट है। हालांकि राजस्थान, एमपी और गुजरात में भीषण गर्मी जारी रहेगी है।
उत्तर प्रदेश में इन दिन भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन शुक्रवा से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक यूपी में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर, मेरठ, इटावा, महोबा, झांसी, कानपुर समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश के साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ओले गिरने की भी आशंका है। बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस