WAVES Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दो दिनों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इसी कड़ी में गुरुवार को पीएम मोदी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी शुक्रवार 2 मई को विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय बहुउद्देशीय बंदरगाह का शुभारंभ करने केरल जाएंगे।
बता दें कि मुंबई में चार दिवसीय वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट का आयोजन भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए किया जा रहा है। इसकी थीम "कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज" पर आधारित है। इस दौरान 90 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि, 1000 क्रिएटर, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप भाग लेंगे।
अमेज़न, गूगल, मेटा, नेटफ्लिक्स, एडोब, टाटा, यशराज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, सोनी, रिलायंस, सारेगामा और जेटसिंथेसिस, फ्री स्ट्रीम टेक और न्यूरल गैराज जैसे स्टार्टअप वेव्स 2025 में भाग ले रहे हैं। वेव्स का लक्ष्य 2029 तक 50 बिलियन डॉलर का बाजार खोलना है। यह पहली बार ग्लोबल मीडिया डायलॉग (GMD) की मेजबानी करेगा, जिसमें 25 देशों के मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री क्रिएटोस्फीयर का दौरा करेंगे और एक साल पहले क्रिएट इन इंडिया चैलेंज से चुने गए 32 क्रिएटर्स से बातचीत करेंगे, वे इंडिया पैवेलियन का भी दौरा करेंगे।
महाराष्ट्र दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी केरल जाएंगे और 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे विझिनजाम इंटरनेशनल डीप वाटर मल्टीपर्पज पोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही यहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो जाएगा और दोपहर 3:30 बजे अमरावती में 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी