Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा में 12 घंटे से अधिक की मैराथन बहस के बाद इसे पारित कर दिया गया। राज्यसभा में आधी रात विधेयक के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा।
दूसरी ओर, वक्फ संशोधन विधेयक के संसद में पारित होने के बाद कांग्रेस ने अदालती लड़ाई का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि वह जल्द ही वक्फ संशोधन विधेयक 2024 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। कांग्रेस से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन ने भी इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया था। स्टालिन और कांग्रेस के अलावा कई मुस्लिम संगठनों ने भी इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया है।
कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही इस बिल का कड़ा विरोध किया था। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि हम इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव रमेश ने उन मामलों की भी जानकारी दी, जिनके लिए पार्टी कोर्ट में लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने CAA 2019 को चुनौती दी थी और इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। कांग्रेस आरटीआई एक्ट, 2005 में 2019 के संशोधनों को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही है।
गौरतलब है कि वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से ही पास हो चुका है। लोकसभा में इस बिल के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े। वहीं राज्यसभा में बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलते ही यह बिल नए कानून के रूप में सामने आएगा और लागू हो जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस