Waqf Amendment Act: वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली एक दर्जन से ज्यादा जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में पांच याचिकाओं पर सुनवाई का आदेश पहले ही दिया जा चुका है और अब कोई नई याचिका स्वीकार नहीं की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि अधिकांश याचिकाएं एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं और कुछ पूरी तरह से कॉपी की गई हैं। शीर्ष अदालत (Supreme Court) ने याचिकाकर्ताओं को सलाह दी कि अगर उनके पास कोई नया या अतिरिक्त आधार है तो वे इस मामले में अलग से हस्तक्षेप आवेदन दायर कर सकते हैं।CJI न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने साफ कहा, "हम इस मामले में कोई और याचिका नहीं सुनना चाहते।" इसके साथ ही अदालत ने नई याचिकाओं को खारिज कर दिया।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट को खारिज की गई इन याचिकाओं में कई प्रमुख संगठनों और व्यक्तियों के नाम शामिल थे। ये याचिकाएं वक्फ अधिनियम और उसके प्रावधानों में हाल में किए गए संशोधनों की वैधता पर सवाल उठा रही थीं। वक्फ अधिनियम से जुड़े विवादों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला अहम कदम माना जा रहा है।
कोर्ट ने पहले से चयनित पांच याचिकाओं पर सुनवाई को प्राथमिकता देने का फैसला किया है, ताकि इस मामले में जल्द और स्पष्ट फैसला लिया जा सके। शीर्ष अदालत का मानना है कि एक ही तरह की याचिकाएं बार-बार दाखिल करने से न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी हो रही है। कोर्ट का यह निर्णय उन याचिकाकर्ताओं के लिए झटका है जिनकी याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी