VB-G Ram G: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत जी राम जी’ को लेकर एक लेख साझा करते हुए कहा है कि यह कानून ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कल्याणकारी सुधारों पर सार्वजनिक बहस लोकतंत्र को मजबूत करती है और नए कानून को उसी भावना से देखा जाना चाहिए।
शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि यह कानून मौजूदा अधिकारों को कम नहीं करता, बल्कि उनकी कमियों को ईमानदारी से दूर करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रोजगार व्यवस्था की समस्या इरादों की नहीं, बल्कि ढांचागत खामियों की थी। ‘विकसित भारत जी राम जी’ इन्हीं खामियों को दूर करने का प्रयास है, जिससे कानून को जमीन पर बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।
इस कानून की सबसे अहम विशेषता यह है कि हर ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिनों के मजदूरी वाले रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। यह व्यवस्था मनरेगा से आगे बढ़ते हुए पुराने अयोग्यता प्रावधानों को समाप्त करती है। साथ ही आवेदन के 15 दिनों के भीतर रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देना अब कानूनी अधिकार बन गया है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार नए कानून में पारदर्शिता, सोशल ऑडिट, शिकायत निवारण और जवाबदेही को कानूनी रूप से और मजबूत किया गया है। इससे मजदूरों को समय पर उनका हक मिलने की संभावना बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि अधिकार तभी सार्थक होते हैं, जब वे भरोसेमंद और लागू करने योग्य हों।
आलोचकों की ओर से मांग-आधारित रोजगार के कमजोर होने की आशंका को शिवराज सिंह चौहान ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह बिल सरकार पर स्पष्ट कानूनी दायित्व डालता है। रोजगार को उत्पादक सार्वजनिक संपत्तियों के निर्माण से जोड़ा गया है, जिससे जल सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचा और आजीविका के साधन मजबूत होंगे।
कृषि मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना जबरदस्ती का केंद्रीकरण नहीं है। ग्राम सभाओं और पंचायतों की भूमिका को पहले की तरह बनाए रखा गया है, ताकि स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन हो सके।
‘विकसित भारत जी राम जी’ बिल को 2005 के बाद ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम में सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कानून बन गया है, जिससे ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़े बदलाव का रास्ता साफ हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस