Vande Mataram: भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह गीत भारत की आत्मा, उसकी शक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि वह भावनात्मक सूत्र है जिसने देश को आज़ादी की लड़ाई के दौरान एकजुट किया और आज भी देशभक्ति का संचार करता है।
निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हमारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ आज 150 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह शाश्वत काव्य हमारी मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करता है। यह गीत हमारे राष्ट्र को भावना और संकल्प में एकजुट करता है।” उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर शुरू की गई ‘वंदे मातरम स्मरणोत्सव’ पहल से जुड़ें। सीतारमण ने एक वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे ‘वंदे मातरम’ गाकर उसका वीडियो अपलोड करें और अपनी देशभक्ति की भावना को साझा करें।
इस अवसर पर 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलने वाले वर्षभर के राष्ट्रव्यापी ‘वंदे मातरम स्मरणोत्सव’ की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। ‘वंदे मातरम’ वह गीत रहा जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों और आम जनों के भीतर आत्मगौरव की ज्वाला प्रज्वलित की थी। यह राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता और समर्पण की भावना का अमर प्रतीक है।
‘वंदे मातरम’ की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के पावन अवसर पर की थी। यह पहली बार साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में प्रकाशित हुआ था और बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बना। इस गीत में मातृभूमि को देवी के रूप में चित्रित किया गया है — जो शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक है। धीरे-धीरे यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का नारा बन गया और भारतीय जनमानस में एकता का संकल्प बनकर गूंजता रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Delhi blast case : डॉ. उमर ही था पूरे नेटवर्क का सरगना, NIA का खुलासा
हुमायूं कबीर बोले- बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए 300 करोड़ का बजट तैयार
फ्लाइट संकट के बीच रेलवे की बड़ी पहल, 37 ट्रेनों में लगाए 116 अतिरिक्त कोच
IndiGo flights Cancelled: सामान्य नहीं हो रहे हालात, अब तक 2000 से ज्यादा फ्लाइट हो चुकी हैं कैंसिल
IndiGo Crisis: केंद्र सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, बनाए गए कंट्रोल रूम
नीतीश का बड़ा ऐलान, अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे रोजगार
IndiGo ने रद्द की अपनी सभी उड़ाने, यात्रियों से मांगी माफी, जानिए क्या है कारण
राष्ट्रपति पुतिन संग बैठक के बाद मोदी बोले- भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह अटल
भारत को अमेरिका से मिला पांचवां GE-404 इंजन, इस फाइटर प्लेन में होगा फिट
RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने फिर किया रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती, सस्ता होगा लोन
रूसी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, दोनों देशों की दोस्ती पर कही ये बात
Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी स्वराज के पिता व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन