JD Vance India visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले जेडी वेंस ने पीएम मोदी से मुलाकात की और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आज जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने इस दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, "उन्होंने दोनों देशों के लोगों के कल्याण पर केंद्रित पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया। इसी तरह, उन्होंने ऊर्जा, रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों की सराहना की।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और आगे बढ़ने के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया। उपराष्ट्रपति वेंस से मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने जनवरी में वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा को याद किया, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उपयोगी चर्चा की थी। इसने भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए एक रोडमैप तैयार किया।
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके बच्चों को भारत में सुखद और उपयोगी प्रवास की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रांप को शुभकामनाएं भेजीं और इस साल के अंत में उनकी भारत यात्रा की आशा व्यक्त की। अमेरिकी उपराष्ट्रपति आज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। दिन के दौरान, उन्होंने अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। उनका आगे जयपुर और आगरा जाने का कार्यक्रम है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस