Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बसंतगढ़ इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि 15 जवान घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
बता दें कि ये हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे कदवा इलाके में हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जवान बसंतगढ़ से एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे। इस दौरान CRPF की 187वीं बटालियन को लेकर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 200 फिट गहरी खाई में गिर गया। उधमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक तीन जवानों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या और इजाफा हो सकता है। क्योंकि कई जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "उधमपुर के पास एक दुर्घटना में सीआरपीएफ जवानों की मृत्यु से मुझे दुख हुआ है। हम राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी