जयपुर: शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर E-Mitra आईडी बनाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 कम्प्यूटर सेट, 13 मोबाइल फोन, 1 इंटरनेट राउटर व कई बैंक पासबुक व अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह (25) खोड़वा मोहल्ला, दाखिया टोंक व गणेश गुर्जर (26) लाखावास, तहसील चाकसू के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर E-Mitra आईडी बनाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले विक्रम सिंह (25) खोड़वा मोहल्ला, दाखिया टोंक व गणेश गुर्जर (26) लाखावास, तहसील चाकसू को गिरफ्तार किया है।
टीम को सूचना मिली थी कि एक कॉल सेंटर द्वारा E-Mitra ठगी की जा रही है। जो बिजली व पानी के बिल भरने, मनी ट्रांसफर करने व फर्जी E-Mitra आईडी देने जैसी सरकारी सेवाएं देने का काम कर रहा था। आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को फंसाया और शुरुआत में 1500 से 2000 रुपए में E-Mitra आईडी बनाने का दावा किया। इसके बाद कैश बैक के नाम पर और पैसे लेने के बाद यह आईडी ब्लॉक कर दी गई और ग्राहकों से ठगी की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह और गणेश गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 कंप्यूटर सेट, 13 मोबाइल फोन, एक इंटरनेट राउटर और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। दोनों आरोपी इस फर्जी कॉल सेंटर में काम कर रहे थे और उनसे अन्य संदिग्ध मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फेसबुक और मेटा से विज्ञापन देकर ग्राहकों की जानकारी हासिल की थी। इसके बाद वे लोगों से सरकारी सेवाओं के नाम पर पैसे ऐंठते थे और उन्हें फर्जी E-Mitra आईडी देने का लालच देते थे।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी