भरतपुर : गढ़ी बाजना थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खटाना को गश्त के दौरान उनके मुखबिर ने आकर अवैध खनन की सूचना दी। इस सूचना पर थाना प्रभारी पूरी मुश्तैदी से अपनी टीम के साथ घूंघस की चामर, थाना डांग पहाड़ी पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक एलएनटी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर के टुकड़े भी पड़े मिले।
पुलिस को पहाड़ी के नीचे एक ट्राला और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। पुलिस की गाड़ी को देखकर तीन व्यक्ति एलएनटी मशीन छोड़कर पहाड़ियों में भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एलएनटी मशीन चालक ने अपना नाम लीलाधर शर्मा, हेल्पर ने अजीत, और तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम देसराज बताया।
उनके पास खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने इन तीनों को वन विभाग और वन्य जीव संरक्षण की धाराओं के तहत एलएनटी मशीन, ट्राला और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस