नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा और एक तटरक्षक जहाज का शुभारंभ किया। पंबन सी ब्रिज मुख्य भूमि और रामेश्वरम द्वीप के बीच रेल संपर्क प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की सफल यात्रा के बाद वापसी यात्रा पर विमान से रामेश्वरम पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विमान से राम सेतु के दर्शन किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के भी दर्शन किए।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से लौटते समय आसमान से राम सेतु के दिव्य दर्शन हुए। मेरी प्रार्थना है कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि पंबन ब्रिज रेलवे के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पुलों में से एक है। समुद्र के ऊपर बना यह पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज तमिल इतिहास, संस्कृति, प्राचीन तमिल सभ्यता और तमिल भाषा के लिए सबसे महान वास्तुशिल्प चमत्कारों में से एक है। इसके अनूठे डिजाइन के पीछे पीएम मोदी की प्रगतिशील सोच है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में यह पुल जंग से नष्ट हो चुके पुराने ढांचे की जगह लेगा। यह देश के रेलवे बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष