Telangana Factory Blast: तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह एक दवा निर्माण फैक्ट्री के रिएक्टर यूनिट में जोरदार विस्फोट होने से करीब 10 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की सूचना है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे पशमिलारम के सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ। इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है।
संगारेड्डी जिला कलेक्टर प्रवीण्या और एसपी परितोष ने बताया, 'घटना में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें से छह शव मौके से बरामद किए गए जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 26 अन्य घायल हैं। एनडीआरएफ, डीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें और साथ ही 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि धमाका उस वक्त हुआ जब वहां काम चल रहा था। रिएक्टर में विस्फोट होते ही आग लग गई और पूरी यूनिट का शेड उड़ गया। हादसे के वक्त 100 से ज्यादा मजदूर शिफ्ट पर थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि कई मजदूर 100 मीटर हवा में उछल कर नीचे गिरे। यह मंजर इतना भयावह था कि जिसने भी इसके बारे में जाना वो दंग रह गया। वहीं घायलों को चंदननगर और इस्नापुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही मलबे में कई लोगों के फंसे होने की भी खबर है। जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है उसका नाम Sigachi Industries Pvt Ltd है । हालांकि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि केमिकल रिएक्शन के कारण विस्फोट हो सकता है। उधर हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों को मौके से दूर रहने की सलाह दी है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंडस्ट्री से तेज बदबू आ रही है। इससे आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री और आसपास के इलाके को खाली कराना शुरू कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी