Telangana Factory Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंच गया है। फैक्ट्री से 31 शव बरामद किए गए हैं। सोमवार देर रात तक अस्पताल में लगभग 15 घायलों ने दम तोड़ दिया। 30 से अधिक लोग घायल हैं। तेलंगाना के सबसे भीषण औद्योगिक हादसे में अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि बचावकर्मी विस्फोट के कारण ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे में शवों की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि सोमवार सुबह संगारेड्डी जिले के पसुमैलारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दवा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दवा फैक्ट्री में माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज सुखाने वाली इकाई में यह विस्फोट हुआ, जिसमें 35 कर्मचारी झुलस गए और उनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि 27 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। उनके मलबे में फंसे होने की आशंका है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति सुरक्षा एजेंसी, राजस्व और पुलिस के कर्मियों ने मलबा हटाने का काम जारी रखा है। मृतकों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों के रहने वाले थे।
विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में करीब 108 मजदूर मौजूद थे। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसे 15 दमकल गाड़ियों ने बुझाया। मौके पर मौजूद लोगों की ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कई मजदूर हवा में उछलकर कई मीटर दूर जा गिरे। कुछ तो पूरी तरह जल गए, तो कुछ शव टुकड़ों में बिखर गए जिसके कारण उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंगलवार यानी आज दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और सरकारी अस्पताल में घायलों से मिलेंगे। राज्य सरकार ने आपदा और इसके कारणों की जांच के लिए मुख्य सचिव, विशेष मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन), प्रमुख सचिव (श्रम), प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) और अतिरिक्त डीजीपी (अग्निशमन सेवा) की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी